PK ने माँगा था डिप्टी सीएम का पद, JDU MLC ने कहा ‘व्यापारी हैं उन्हें चाहिए सिर्फ…’

पटना: बिहार में विधानसभा से पहले ही जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (PK)  ने अपनी पार्टी की घोषणा की। वे बिहार में बदलाव की बात करते हुए करीब दो वर्षों से बिहार का पदयात्रा भी कर रहे हैं। इस दौरान प्रशांत किशोर न सिर्फ विपक्ष बल्कि एनडीए सरकार पर भी लगातार हमलावर दिखाई देते हैं और कई तरह के आरोप भी लगाते रहे हैं। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कई आरोप लगाये और उन्हें सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति में रहने की भी बात कही।

अब जदयू के एक विधान पार्षद ने PK को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है। जदयू के एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को काफी सम्मान दिया और वर्ष 2018 में पार्टी में सदस्यता के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद भी दिया। लेकिन PK सिर्फ कुर्सी के भूखे हैं और इसलिए उन्होंने नीतीश कुमार से उप मुख्यमंत्री की कुर्सी की मांग की थी। जब सीएम PK की मांग को महत्व नहीं दिया तो पीके ने सिर्फ पार्टी छोड़ दी बल्कि वे नीतीश कुमार पर कई आरोप भी लगा रहे हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में बिहार देश में अव्वल, 90% से अधिक स्वास्थ्य संस्थान…

जदयू एमएलसी ने कहा कि PK को बिहार या देश की जनता से कोई लेनादेना नहीं है, वे सिर्फ पैसा और कुर्सी के लिए काम करते हैं। उन्होंने अपनी काली कमाई को खपाने के लिए जन सुराज पार्टी की स्थापना की है और अभी बिहार की जनता को जागरूक करने के बहाने पैसा खपा रहे हैं। वे शुद्ध रूप से व्यापारी हैं। संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नई पहचान दी है। आज बिहार कई मामलों में देश में सबसे आगे है साथ ही सबसे तेज गति से विकास भी कर रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मैं बिहार के 243 सीटों पर लडूंगा चुनाव, चिराग ने कहा ‘बिहार बनाऊंगा देश का नंबर 1 राज्य’

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...