पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर पर थानों को लगातार बेहतर संसाधन उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महकमा में बड़ी संख्या में बोलेरो, बाइक और कैदी बस के अलावा ब्रजवाहन और पुलिस बस की खरीदारी की गई है। इस बात की जानकारी आज एआईजी कल्याण विशाल शर्मा ने दी। इनके मुताबिक, इन सभी वाहनों को विभिन्न जिलों में भेज दिया गया है। ताकि जिला पुलिस इनका इस्तेमाल कर बेहतर और तेज गति के साथ काम कर सके।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







