रांचीः राज्य में झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि मतगणना होने तक वे स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी करें।
कल्पना सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली में हुई आइएनडीआइए की बैठक में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव के महापर्व का आखिरी चरण पूरा हुआ है।
चुनाव के इस महासमर में सभी ने अपनी कल्पना सेरेन। महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ मतदानकर्मियों को भी खोया। ईश्वर सभी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने राज्य में आइएनडीआइए के प्रचार का मोर्चा संभाल रखा था। प्रचार समाप्त होने के बाद उन्होंने जेल में जाकर हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में जेल में बंद हैं। जेल में कल्पना ने हेमंत के साथ चुनाव परिणाम की संभावनाओं पर चर्चा की। लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल नहीं हो पाने का हेमंत को बहुत दुख है, परंतु सभी की मेहनत और परिश्रम को लेकर वे उत्साहित भी हैं। उनके संघर्ष और अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई को झारखंड ने इस चुनाव में लड़ा है।







