झारखंड के 4 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, 29 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून

669
झारखंड के 4 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, 29 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून
झारखंड के 4 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, 29 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून
Advertisment

रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार, 25 अगस्त को राज्य के चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं 70 से 110 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात की भी संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Advertisment

24 घंटे में 246% अधिक बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में झारखंड में सामान्य से 246 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। जहां सामान्य रूप से 6.2 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, वहीं 21.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर में 85 मिलीमीटर दर्ज की गई। जगरनाथपुर में 67 मिलीमीटर बारिश हुई।

तापमान में भी बदलाव

झारखंड में तापमान की बात करें, तो गोड्डा में सबसे अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान नामकुम में 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में आज भी दिनभर कई बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में फिर से एक लो-प्रेशर एरिया बना है, जिसका असर आने वाले दिनों में झारखंड के मौसम पर दिखेगा। अनुमान है कि राज्य में 29 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

मानसून में अब तक सामान्य से अधिक बारिश

झारखंड में इस बार मानसून के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है। अब तक पूरे राज्य में 991.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा का औसत 745.5 मिलीमीटर है। यानी राज्य में 33 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में 1000 मिलीमीटर से ऊपर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates