Advertisment
Sunday, October 12, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Land for Jobs Case : लालू और तेजस्वी कल सुबह दिल्ली आएंगे, राउज एवेन्यू कोर्ट में है पेशी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कल यानी रविवार को दिल्ली जाएंगे। उन्हें लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है। तेजस्वी यादव का दिल्ली दौरा आज रद्द हो गया है। अब वे रविवार को लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। वहां उनकी राहुल गांधी से बैठक हो सकती है। सोमवार को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में पेश...

ओवैसी की पार्टी AIMIM 32 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जारी कर दी लिस्ट

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने 32 सीटों का ऐलान किया है जहां पार्टी अपने उम्मीदवारों को टिकट देगी। सीटों के ऐलान के साथ ही ओवैसी की पार्टी तीसरे मोर्चा बनाने की कवायद में जुट गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसको लेकर औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। एआईएमआईएम बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने प्रेसवार्ता के जरिए पहली सूची जारी की, जिसमें यह बताया गया कि पार्टी किन विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी।AIMIM इन 32...

सेंट कैरेंस सेकेंडरी स्कूल में साइबर हाइजीन MUN-2025 का भव्य आगाज

पटना : सेंट कैरेंस सेकेंडरी स्कूल खगौल रोड दानापुर में 'साइबर हाइजीन MUN- 2025' का शुभारंभ हुआ। यह दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल सुरक्षा, जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार और साइबर नैतिकता के प्रति जागरूक करना है।मुख्य अतिथि के रूप में IPS मानवजीत दिल्लों व कार्यकारी निदेशक नितिन पुरी रहे मौजूद मुख्य अतिथि आईपीएस मानवजीत सिंह ढिल्लों (आर्थिक अपराध इकाई) एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) नितिन कुमार पुरी (कार्यकारी निदेशक, NIELIT पटना) रहे। सम्मेलन में पटना एवं आसपास के प्रतिष्ठित...

Yemen Accident : यमन के तट पर बड़ा हादसा: नाव पलटने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, 74 अब भी लापता

Yemen Accident : यमन के तट के पास एक और दिल दहला देने वाली नाव दुर्घटना में 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई, जबकि 74 अन्य अब भी लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी (IOM) ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि लापता लोगों की खोज जारी है, लेकिन उनके जीवित मिलने की संभावना बेहद कम है।

Yemen Accident : 154 इथियोपियाई प्रवासी नाव पर सवार थे

यह दुर्घटना यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान के पास अदन की खाड़ी में उस समय हुई जब एक नाव में 154 इथियोपियाई प्रवासी सवार होकर अरब देशों की ओर यात्रा कर रहे थे। यमन में IOM के प्रमुख अब्दुसत्तोर एसोव ने बताया कि दुर्घटना में केवल 12 लोग ही बच पाए। 54 शव खानफर जिले के तट पर बहकर आ गए, जबकि 14 अन्य प्रवासियों के शव भी बाद में बरामद हुए। सभी शवों को अबयान की राजधानी जिंजीबार के अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

अबयान सुरक्षा निदेशालय ने इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बड़े स्तर पर खोज और बचाव अभियान चलाने की घोषणा की है। कई शव अब भी तटीय इलाकों में बिखरे हुए हैं, जिन्हें एकत्र कर पहचान की जा रही है।

Yemen Accident : हादसे में केवल केवल 12 लोग ही बच पाए

यह हादसा यमन के तट पर हाल के वर्षों में प्रवासी नावों के डूबने की एक लंबी श्रृंखला की ताजा कड़ी है। अफ्रीकी प्रवासी, विशेषकर इथियोपिया और सोमालिया जैसे देशों से, गरीबी, संघर्ष और बेरोजगारी से बचने के लिए खाड़ी देशों की ओर खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं। यमन, गृहयुद्ध के बावजूद, अफ्रीका से अरब देशों में जाने वाले प्रवासियों के लिए एक प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट बना हुआ है।

तस्कर अक्सर प्रवासियों को ओवरलोडेड और असुरक्षित नावों में लाल सागर और अदन की खाड़ी पार कराते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। IOM के मुताबिक, केवल मार्च 2025 में ही यमन और जिबूती के तटों पर चार नाव हादसे हुए थे, जिनमें दो प्रवासी मारे गए थे और 186 लापता हो गए थे।

2024 में अब तक 60,000 से अधिक प्रवासी यमन पहुंचे हैं, जबकि 2023 में यह संख्या 97,200 थी। हालांकि समुद्री निगरानी बढ़ी है, लेकिन प्रवासी नाव हादसों की रोकथाम अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Related Posts

Nobel Prize 2025: साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्ज़लो...

Nobel Prize 2025: नोबेल साहित्य पुरस्कार 2025 इस वर्ष हंगरी के प्रतिष्ठित लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनके चर्चित...

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला पीएम, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल...

Desk. नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने का...

Breaking: सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, आज रात 8:45...

Desk. नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने का...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel