Ratu News: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आज 22 नवंबर को रातु प्रखंड में शिविर की शुरुआत की गई. आज प्रखंड के रातु उतरी, पूर्वी, पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को अबुआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा हरित ग्राम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि, मुख्यमंत्री पशुधन, सर्वजन पेंशन एवं अबुआ वीर अबुआ दिशोम जैसी योजनाओं के अंतर्गत लाभदेने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र भी निर्गत कराए गए.
Ratu News: शिविर में आने वाले लाभुकों को इन योजनाओं का लाभ दिया जाएगाः
- अबुआ आवास योजना
- गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
- बिरसा हरित ग्राम योजना
- मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
- सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
- मुख्यमंत्री पशुधन योजना
- सर्वजन पेंशन योजना
- अबुआ वीर अबुआ दिशोम योजना
इसके अलावा शिविर में जाति, निवास, आय प्रमाणपत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग प्रमाणपत्र जैसी सेवाओं के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं तथा कई लाभुकों को मौके पर ही स्वीकृति पत्र और प्रमाण-पत्र दिए जा रहे हैं.
Highlights







