डुमरी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

डुमरी. डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो में बन्द पत्थर खदान में नहाने के दौरान पैर फिसलने से डूबकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि दिलिप बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सड़क निर्माण को लेकर चीनो पंचायत में पत्थर खदान में युवक के डुबने से मौत हो गई।

डुमरी में डूबने से युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, चीनो निवासी वसी अंसारी का पुत्र सोयेब अंसारी (15) खदान में दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। नहाने के दौरान साबुन लगाकर लोटा से पानी ले रहा था कि अचानक पैर फिसल गया। इस दौरान उनके दोस्तों ने सोचा कि पानी में तैरता होगा। जब तीन चार मिनट बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने हल्ला किया। इस बीच जब गोताखोर को बुलाने की बात हो ही रही थी कि अचानक उसका शरीर पानी से बाहर निकला।

ग्रामीण के सहयोग से उसे उठाकर अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टर ने सोयेब को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाई और एक बहन है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...

Dhanbad News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का निधन, पूर्व...

 धनबाद के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का रांची के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से...

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...