शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर जैप का विरोध प्रदर्शन

पटनाः शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू किये जाने की मांग को लेकर जनाधिकार पार्टी आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज रविवार को जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीरो माइल गया मोड़ के पास फोरलेन सड़क को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन कर बिहार सरकार से राज्य में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को लागू किये जाने की मांग की।

चक्का जाम को सम्बोधित करते हुए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को खत्म करना राज्य के युवाओं का साथ धोखा है। महागठबंधन सरकार को शिक्षक नियमावली में बदलाव कर शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को लागू करना चाहिए। अगर यहां के युवाओं को अगर राज्य में ही नौकरी नहीं मिलेगी तो वे कहां जायेंगे। इससे अपने राज्य के बेरोजगारों पर असर पड़ेगा। जो युवा शिक्षक बनने की उम्मीद लिए बैठे है। उन्हें इससे काफी परेशानी होगी। सरकार को अपने राज्य के बेरोजगार युवाओं के हित के बारे में भी सोचना चाहिये।

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने डोमिसाइल नीति को हटाना बिहार के युवाओं के साथ विश्वासघात है। इससे बिहार के युवाओं के लिए अवसर की कमी हो जाएगी। यह बिहारी युवाओं का अपमान है। यह सरकार का एक आत्मघाती कदम है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं का पलायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में बेरोजगारों की संख्या में बेहताशा बढ़ोतरी हुई हैं। हम चाहते है कि शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू हो। अगर जनाधिकारी पार्टी की मांग पूरी नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। ‘जाप’ का एक कार्यकर्ता डोमिसाइल नीति लागू करने हेतु गांव- गांव जाकर आंदोलन करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि शिक्षक बहाली में डोमिसाइ नीति लागू किये जाने की मांग को लेकर जनाधिकार पार्टी 16 जुलाई को राज्यभर में सभी जिला में रोड चक्का जाम के आज विरोध प्रदर्शन कर रही है। जनाधिकार पार्टी छात्रों के हित में आंदोलन कर रही है और इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़ेगा तो हम करेंगे। सरकार को छात्रों की बात माननी पड़ेगी।

पटना जिला अध्यक्ष सचिदानन्द यादव और महानगर अध्यक्ष आदि मेहता के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रेमचन्द सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू,राष्ट्रीय महासचिव भाई दिनेश, प्रधान महासचिव अभिजीत सिंह चौहान, जावेद खान, महेश यादव,ललन सिंह, विकास बंसी रमेश राम,छात्र अध्यक्ष मनीष यादव,रौशन, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू दानवीर,श्याम सिंह चौहान रौशन शर्मा, पुरुषोत्तम, मोनू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Saffrn

Trending News

हमलावरों ने चालक, कंडक्टर व यात्रियों के साथ की मारपीट, छीने...

दानापुर : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में बस एजेंटों के बीच सवारी चढ़ाने-उतारने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पटना एम्स नहर...

Khunti Tragedy : तोरपा में तालाब में डूबने से 3 बच्चों...

खूंटी के तोरपा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल, गांव में पसरा मातम।Khunti Tragedy...

Jharkhand Kerosene Scheme: LPG Crisis के बीच हर राशन कार्डधारक को...

झारखंड में एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला, हर राशन कार्डधारक को मिलेगा 1 लीटर केरोसिन, पीडीएस से होगा वितरण।Jharkhand Kerosene...

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img