बिहार विधानसभा के पास पहुंचे शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी

पटना: शिक्षक बहाली के मुद्दे पर बिहार विधानसभा के पास पहुंचे शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

आज शाम तक ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने का आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के डीईओ को उन शिक्षकों की तस्वीरें भेजी हैं, जो आंदोलन में शामिल हुए हैं।

इस आधार पर उनकी पहचान की जाएगी और उन पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए आदेश के बाद, सभी जिलों के डीईओ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर 11 जुलाई को बिहार विधानसभा में शामिल शिक्षकों की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा है।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने उचित फोटो भी उपलब्ध कराई हैं। पत्र में यह बताया गया है कि बिहार पंचायत, नगर प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और पुस्तकालयाध्यक्षों के सरकारी नीतियों का विरोध और विधानसभा सत्र के दौरान घेराव करना आचार संहिता का उल्लंघन है।

इसलिए, फोटो के आधार पर पहचान की गई शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर बुधवार शाम तक संबंधित डीईओ और प्रधानाध्यापकों रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वैशाली, दरभंगा, सहरसा और अन्य जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है।

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...