बेतिया : खबर बेतिया से है जहां भूमि विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर लाठी और डंडे चले। मामला सिकटा प्रखंड के बैसखवा पंचायत के झाखरा वार्ड-4 का बताया जा रहा है। उक्त घटना हिरा लाल दास द्वारा झुंना शर्मा के घर के आगे गैर मजरुवा जमीन पर अतिक्रमण कर लेने कि बात कही जा रही है। झुना शर्मा के घर में आने-जाने में काफी कठिनाई होता था। जिसको लेकर अंचल पदाधिकारी को आवेदन दिया था। जिसमें सिकटा अंचलधिकारी द्वारा आवेदन पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया।
आपको बता दें कि उसके बाद हर समय झुंना शर्मा को हीरालाल दास के द्वारा मारपीट और जान से मारने का घमकी देने की बात कही गई है। उसके बाद झुंना शर्मा द्वारा पूछा गया कि क्यों गाली-गलौज कर रहे हो। झुंना शर्मा उनकी पत्नी पूनम देवी और उनके बच्चों के साथ मारपीट कर अधमरा हालत में छोड़ दिया गया है। गोपालपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस हमले में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े : दुखद : बिहार में छठ के दौरान डूबने से पटना में 7 समेत 65 की मौत
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


