दुखद : बिहार में छठ के दौरान डूबने से पटना में 7 समेत 65 की मौत

पटना : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा कल यानी आठ नवंबर को समाप्त हो गया। बिहार के विभिन्न जिलों में छठ पूजा के दौरान दो दिनों के भीतर डूबने से 65 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर इनकी जान गई। सबसे अधिक समस्तीपुर (10) और पटना में सात लोगों की मौत की खबर है। पटना जिले में पांच लोगो लापता भी हैं। मृतकों में बेगूसराय के भी सात लोग शामिल हैं। इसके अलावा रोहतास जिले में एक ही परिवार के तीन समेत कुल छह लोगों ने दम तोड़ दिया।

छपरा, भोजपुर और नालंदा में दो-दो लोगों की छठ के दौरान मौत हुई। वहीं गया में तीन, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण जिले में एक-एक शख्स की जान गई। कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में 24 लोगों की मौत हुई। इनमें खगड़िया (5), भागलपुर (4), मधेपुरा-पूर्णिया (3-3), कटिहार, लखीसराय और मुंगेर (2-2) जबकि सहरसा, बांका और अररिया में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। मरने वालों में कई बच्चे और किशोर भी शामिल है।

यह भी पढ़े : सोन नदी में नहाने के दौरान 5 बच्चे डूबे, 2 की मौत, एक लापता

यह भी देखें :

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...