रामनवमी पर ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव, 6 अप्रैल दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर वाहनों की नो-इंट्री

रांची: रामनवमी के अवसर पर शहर में निकलने वाली मुख्य शोभायात्रा और अखाड़ों की झांकियों के दौरान यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक रूट तैयार किया है। 6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यह रोक जुलूस संपन्न होने तक जारी रहेगी। इसके अलावा, 7 अप्रैल को दुर्गा पूजा के विसर्जन जुलूस के कारण भी रूट डायवर्ट रहेगा।

मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध:

  • 6 अप्रैल दोपहर 1 बजे से मेन रोड पर वाहनों की नो-एंट्री लागू होगी।

  • किशोरी यादव चौक से महावीर चौक होते हुए शहीद चौक तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

  • एसएसपी आवास से कचहरी चौक होते हुए शहीद चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन प्रतिबंध रहेगा।

  • सर्कुलर रोड से जेल चौक तक ही वाहनों का संचालन संभव होगा।

  • प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक और पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक।

सुरक्षा व्यवस्था और मेडिकल इमरजेंसी प्लान:

रामनवमी के अवसर पर संभावित आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की गई है। सामान्य दिनों की तुलना में ड्यूटी पर अधिक चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, अल्बर्ट एक्का चौक और तपोवन मंदिर में भी मेडिकल इमरजेंसी टीमों को फर्स्ट एड किट और जरूरी दवाओं के साथ तैनात किया गया है।

Saffrn

Trending News

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...

बेगूसराय में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, 5 हजार रिश्वत लेते...

बेगूसराय : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी दफ्तर में रिश्वतखोरी पर करारा प्रहार...

अतिक्रमण भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे अपर समाहर्ता सह बेतिया राज...

बेतिया : अपर समाहर्ता सह बेतिया राज प्रबंधक अतिक्रमण भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे। सोमवार को अपर समाहर्ता एवं बेतिया राज प्रबंध आईटीआई कालोनी...

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- जनता के आवागमन को अधिक सुविधायुक्त...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और ग्रामीण...

बख्तियारपुर में गंगा दशहरा पर नीतीश कुमार ने की मां गंगा...

बख्तियारपुर : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के विकास पुरुष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पहुंचे।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img