मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- जनता के आवागमन को अधिक सुविधायुक्त बनाने के लिए परिवहन विभाग प्रतिबद्ध

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं और उनके विधिसम्मत निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी और लोकप्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।

नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जिलों से आए आमजनों की समस्याओं को सुना जाता है – मंत्री श्रवण कुमार

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जिलों से आए आमजनों की समस्याओं को सुना जाता है और उनके विधिसम्मत समाधान हेतु आवश्यक पहल की जाती है। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बहुत जल्द इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

Mantri Shrwan Kumar 1 2 22Scope News

Mantri Shrwan Kumar 2 2 22Scope News

पश्चिमी देशों में उत्पन्न हालात के कारण कच्चे तेल के आयात में बाधा आ रही है – मंत्री सुनील कुमार

मंत्री सुनील कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पश्चिमी देशों में उत्पन्न हालात के कारण कच्चे तेल के आयात में बाधा आ रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम संकट की स्थिति बनी है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और कानून को चुनौती देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Mantri Shrwan Kumar 3 2 22Scope News

Mantri Shrwan Kumar 4 2 22Scope News

यह भी पढ़े : JDU प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन, मंत्रियों ने सुनी आमजनों की समस्याएं

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...