Lohardaga: जिले में पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कैरो थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी:
पुलिस को सूचना मिली थी कि कैरो थाना क्षेत्र के खास अंबा मैदान में कुछ लड़के बैठकर पार्टी कर रहे हैं और उनके पास पिस्टल मौजूद है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
देसी कट्टा और स्कूटी समेत कई सामान बरामदः
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से—
- लोहे का 12 बोर का देसी कट्टा
- TVS NTORQ स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01GJ-6448)
- POCO C75 मोबाइल फोन
- NIKON DSLR कैमरा (मॉडल D5600)
बरामद किया गया।
लूट का सामान होने की पुष्टिः
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद मोबाइल और कैमरा लूट का सामान है। यह सामान पहले से दर्ज कांड संख्या 68/25 (दिनांक 15.12.25) के तहत जांच में शामिल था, जिसमें बीएनएस की धारा 309(4)/351 के अंतर्गत मामला दर्ज है।
आर्म्स एक्ट के तहत नया केस दर्जः
इस पूरे मामले में पुलिस ने कुड़ू थाना कांड संख्या 75/25 (दिनांक 29.12.25) के तहत धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट 1959, धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों नाबालिगों की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी नाबालिगों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें रिमांड होम भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनाः
इस छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा, कुड़ू थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्टः दानिश रज़ा
Highlights


