Advertisment

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित करने की घोषणा

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। स्मृति संग्रहालय भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर भी मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने स्मृति संग्रहालय भवन के फोटो गैलरी में उनके मुख्यमंत्रित्व काल एवं संघर्षों से जुड़ी लगाई गई तस्वीरों का किया अवलोकन

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्मृति संग्रहालय भवन के फोटो गैलरी में उनके मुख्यमंत्रित्व काल एवं संघर्षों से जुड़ी लगाई गई तस्वीरों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के शयन कक्ष, स्मृति संग्रहालय का पुस्तकालय, डायनिंग हॉल आदि का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यहां कर्पूरी ठाकुर के दैनिक जीवन से जुड़ी वस्तुओं को संरक्षित किया गया है। उनके कपड़े, चश्मा, कलम, स्नातक की मार्कशीट और स्कूल प्रमाण पत्र इस संग्रहालय में संरक्षित है। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी तस्वीरें एवं दस्तावेज मौजूद हैं।

CM JP 2 1 22Scope News

CM JP 1 1 22Scope News

जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित करें – CM सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय (अध्ययन कक्ष) विकसित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाचनालय विकसित होने से यहां आने वाले लोग पुस्तकालय में रखी पुस्तकों एवं पत्रिकाओं के माध्यम से जननायक की सादगी और संघर्षो के विषय में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस अवसर पर कला, संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं संग्रहालय से जुड़े कर्मीगण उपस्थित थे।

CM JP 3 1 22Scope News

CM JP 4 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भर बिहार की पहचान, गांव-कस्बों में बढ़ रहा उद्यम

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...