ग्रेच्युटी का पैसा डकार गए अफसर, धरने पर बेरोजगार युवक…

धनबादः ग्रेच्युटी की मांग को लेकर CMRI सिंफर में सैंपल जांच से निकाले गए बेरोजगार दर्जनों युवकों ने धरना-प्रदर्शन किया एवं पेटी कांटेक्ट में लगी कंपनी कोटेक्ना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें-जमीन विवाद में चली ईंट, पत्थर और गोली, विडियो वायरल

प्रदर्शनकारी युवाओं ने बताया कि कोटेक्ना नामक कंपनी के द्वारा सैकड़ों लोगों को सिंफर एवं बीसीसीएल में सैंपल जांच के लिए कार्य पर रखा गया था। पिछले 6-7 वर्षों से तमाम लोग कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अचानक उन्हें काम से निकाल दिया गया और सभी बेरोजगार हो गए हैं।

धरना 1 22Scope News

कई युवाओं का मासिक पेमेंट भी नहीं मिला

कंपनी ने ग्रेच्युटी की राशि अब तक नहीं दी है और कई युवाओं का मासिक पेमेंट भी नहीं मिला है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त एवं सैंपल जांच पदाधिकारी बीसीसीएल को भी आवेदन देकर पेमेंट एवं ग्रेच्युटी क्लियर करवाने की मांग की है और आज उन्होंने सिंफर में आकर भी आवेदन दिया, लेकिन उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें-कोडरमा में लगा पुस्तक मेला 

अगर इसी तरह बेरोजगारों के साथ छल होता रहा तो और भी उग्र आंदोलन करेंगे, साथ ही लेबर कमिश्नर के यहां भी शिकायत करेंगे। युवाओं ने बताया कि डेढ़ सौ से अधिक युवक बेरोजगार हुए हैं और 30 से लेकर ₹50000 तक ग्रेच्युटी की राशि कंपनी डकार गई है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!