झारखंड बंदः 10 अभ्यर्थियों को किया गया डिटेन, देवेंद्र महतो ने कहा- हमारा आंदोलन सफल रहा

रांचीः राजधानी में अभियर्थियों द्वारा 60-40 नीयोजन नीति के खिलाफ दो दिवस झारखंड बंद बुलाया गया था. इसको लेकर रांची एसएसपी कौशल किशोर ने सभी थानेदार और डीएसपी को निर्देश दिया था कि शहर में बंद कराने वाले समर्थकों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था. इसी क्रम में जिला स्कूल से 10 अभ्यर्थियों को डिटेन किया गया. अभ्यर्थियों को कोतवाली थाना ले जाया गया. वहीं छात्र नेता  देवेंद्र महतो ने कहा कि हमारा आंदोलन सफल रहा.

आज सुबह से प्रदर्शनकारी अलग अलग मार्ग बंद करवाने पहुंचे थे. इसी क्रम में प्रदर्शकारियों ने ओरमांझी के पास रांची पटना हाईवे पर सुबह से ही जाम लगा दिया था. इस कारण इस मार्ग पर यात्रा पूरी तरह से प्रभावित रही. वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग घंटों जाम में फंसे रहे. इस परिस्थिति के बारे में पुलिस अलर्ट है और हाइवे में सामान्य परिचालन की कोशिश में लगी है.

आहवान कर रहे छात्र नेता देवेंद्र महतो को पुलिस ने बुंडू से हिरासत में लिया, लेकिन कुछ देर डिटेन करने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है. वहीं बुंडू टोल प्लाजा में डीएसपी ने कई अन्य बंद समर्थकों को भी हिरासत में लिया.

 

 

 

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...