नौ जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

 नौ जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

रांची: मानसून का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है।  लगभग 30 दिनों से गर्मी की मार झेलने वाले लोगों को अब पुरी तरह से रहात मिल गई है। 45 के पार पहुंचे डाल्टनगंज और पलामू का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। रांची में बुधवार को दिन भर रिमझिम फुहारों ने ठंडक का अहसास करा दिया।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को निकटवर्ती मध्य हिस्से रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आठ जिलों में 100 मिमी के ऊपर हुई वर्षा भले ही मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी रिपोर्ट में यह कहा जा रहा हो कि वर्तमान में मानसून की सक्रियता सामान्य बनी हुई है लेकिन इसी रिपोर्ट में यह भी दर्शाया गया है कि अब तक सिर्फ आठ जिलों यानी धनबाद में 154.7 मिमी, दुमका में 123.4 मिमी, गोड्डा में 105.6 मिमी, गुमला में 166.8 मिमी, खूंटी में 119.3 मिमी, रांची में 109.3 मिमी, साहिबगंज में 164.7 मिमी वर्षा हुई।

Share with family and friends: