औरंगाबाद: औरंगाबाद में दो ऑटो की आमने सामने टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। घटना औरंगाबाद के दाउदनगर के तरारी पुल के समीप की है जहां दो ऑटो की आमने सामने टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि दोनों ऑटो की आमने सामने की टक्कर में एक ऑटो का चालक ऑटो से सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहा एक ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। जबकि दोनों ऑटो में बैठे पांच यात्री घायल हो गए। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के चंद बीघा गांव के गौतम कुमार के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Jehanabad हादसे की मुख्य वजह प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कमी- CPI ML
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
Auto Auto
Auto
Highlights


