नशा मुक्त बिहार:गांधी मैदान से गंगा पथ तक दौड़ेंगे 10 हजार धावक, 15 मार्च को Patna Marathon

Patna: मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोग से पटना में 15 मार्च को Patna Marathon का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में बुधवार को पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि “नशा मुक्त बिहार” के संदेश के साथ आयोजित होने वाला पटना मैराथन राज्य में जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस वर्ष मैराथन का आयोजन कुछ विलंब से हो रहा है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी स्तरों पर इसकी तैयारी पूरी तरह से सुव्यवस्थित और बेहतर तरीके से की जाए, ताकि यह आयोजन सफल और प्रभावी हो सके।

चार श्रेणियों में होगा दौड़ा का आयोजन

इस अवसर पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने कहा कि Patna Marathon अब बिहार की एक पहचान बन चुकी है। इस वर्ष मैराथन में देशभर से लगभग 10 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान है। मैराथन में चार श्रेणियों में दौड़ का आयोजन किया जाएगा- फुल मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.097 किमी), 10 किलोमीटर रन और 5 किलोमीटर रन। इसकी शुरुआत गांधी मैदान से होगी जो गंगा पथ और अटल पथ से होकर गुजरेगी, समापन गांधी मैदान में होगा। इस दौरान प्रतिभागियों को पटना के सुंदर रिवरफ्रंट और आधुनिक सड़कों का अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने आगे बताया कि प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए इस वर्ष Patna Marathon में मुख्य अतिथि के तौर पर ओलंपिक पदक विजेता और विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु को आमंत्रित किया गया है।

प्रतिभागियों के लिए डॉक्टर और पारामेडिकल स्टाफ तैनात

मैराथन के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए प्रत्येक किलोमीटर पर कुल 20 एड स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मार्ग व आयोजन स्थल पर मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन में 30 डॉक्टर, पारामेडिकल स्टाफ और 20 फिजियोथेरेपिस्ट तैनात रहेंगे। यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस और संबंधित विभागों की टीम कार्यरत रहेगी, जबकि नगर निगम की तरफ से साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Patna Marathon को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए 14 मार्च की रात 11 बजे से 15 मार्च की सुबह 10 बजे तक संबंधित मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। विजेताओं को कुल 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, पुरस्कार वितरण समारोह प्रातः 6:45 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट और मेडल प्रदान किए जाएंगे। आयोजित कॉन्फ्रेंस के दौरान मैराथन से संबंधित मेडल और टी-शर्ट को लॉन्च किया गया।

दौड़ शुरू होने का समय-

फुल मैराथन – प्रातः 3:30 बजे

हाफ मैराथन – प्रातः 5:00 बजे

10 किलोमीटर रन – प्रातः 6:00 बजे

5 किलोमीटर रन – प्रातः 7:15 बजे

 

 

 

Saffrn

Trending News

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज Voting, करोड़ों...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान होगा। बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों...

LPG Supply Crisis: रांची में गैस सिलिंडर के लिए लाइन, 60...

रांची में घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित है। कई इलाकों में लोग घंटों लाइन में खड़े हैं, जबकि 60 हजार से अधिक बैकलॉग...

 JMM Meeting Update: हेमंत सोरेन बोले, हर योग्य मतदाता का नाम...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो बैठक में कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत...

JTET Latest News: मगही, भोजपुरी, अंगिका पर सहमति नहीं, नियमावली प्रस्ताव...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की नियमावली कैबिनेट को-ऑर्डिनेशन ने शिक्षा विभाग को लौटा दी है। बावजूद इसके JAC ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रखे...

harkhand Weather Update: रांची समेत पूरे राज्य में Heatwave Alert, 24...

 रांची सहित पूरे झारखंड में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। कई जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी, 24 अप्रैल से बारिश और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img