सिमडेगा से 10 किलो गांजा बरामद, बस में लेकर……

Simdega- सिमडेगा के बांसजोर चेक पोस्ट के पास राउरकेला से सिमडेगा चलने वाली गुप्ता बस में पुलिस ने गांजा के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि 2 मार्च को यात्री बस में एक युवक एवं युवती के द्वारा गांजा लेकर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें-बोकारो में करंट से झुलसा युवक, मिस्त्री ने……

10 किलो गांजा बरामद – एक महिला और दो युवक गिरफ्तार

जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के कई आला अधिकारियों राउरकेला की ओर से आ रही गुप्ता बस को चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। चेकिंग के क्रम में सभी बस यात्रियों से एक-एक करके पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान बस में मौजूद एक पुरूष एवं एक महिला के पास करीब 5 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

10 किलो गांजा बरामद – सीट के नीचे छुपाकर लिया जा रहा था गांजा

गिरफ्तार युवक सुधीर कुमार सिंह बिहार निवासी एवं पश्चिम बंगाल निवासी पूर्वाशा पॉल बताया जा रहा है। दोनों से गहराई से पूछताछ किया गया तो अतिरिक्त 5 किलो गांजा बस के सीट के नीचे छिपाकर रखे जाने की बात बताई। आरोपियों के इस बयान के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार बस के सीटों के नीचे तलाशी ली गई।

GGSESTC 1 22Scope News

ये भी पढ़ें-मजबूरी का फायदा उठाकर सूदखोरी करने वाला सख्स गिरफ्तार, 12 बाइक के साथ…… 

एक सीट के नीचे पेशेवर तरीके से अतिरिक्त 5 किलो गांजा छिपाकर रखा गया है जिसे जप्त किया गया। इस तरह कुल 10 किलोग्राम गांजा जप्त हुआ है। वहीं इनके निशानदेही पर रांची से मन्टु कुमार सिंह जो रिसिवर के रूप में कार्य करता था उसे भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।

10 किलो गांजा बरामद

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img