Advertisment

नीतीश के इस्तीफे के बाद तेजस्वी का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- बिहार की जनता को ठगने का किया काम

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद (MLC) से इस्तीफे पर विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह तो होना ही था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने बिहार की जनता के साथ-साथ नीतीश कुमार को भी ठगने का काम किया है। साथ ही यह भी कहा गया कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन जो हुआ वह सबके सामने है। उनके मुताबिक, भाजपा ने बिहार की जनता और नीतीश कुमार दोनों को ठगा है।

बिहार के मुद्दे पर होनी चाहिए बात – तेजस्वी यादव

नीतीश के इस्तीफे पर उनकी पार्टी के कई मंत्री विधायक रो रहे हैं। इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन रो रहा क्या कर रहा ये सब हम नहीं जानते हैं। तेजस्वी ने मंत्री अशोक चौधरी का नाम लिए बिना कहा कि आजकल लोग केवल कैमरा देखकर ड्रामा करते हैं। अब सब कुछ तो कर ही लिया है। कुछ बचा नहीं है। आजकल तो कुछ लोग पढ़ाने का भी काम कर रहे हैं। कई लोग कलाकारी भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

Tejashwi Yadav 1 1 22Scope News

बिहार के मुद्दों पर बात होनी चाहिए, लेकिन उस पर बात नहीं हो रही है। निशांत कुमार की भूमिका पर तेजस्वी ने कहा कि इस पर हम कुछ टीका-टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन अगर कोई भी युवा राजनीति में आता है तो उसका हम समर्थन करते हैं।

यह भी देखें :

 

यह भी पढ़े : CM नीतीश MLC से तो नितिन नवीन ने MLA पद से दिया इस्तीफा

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...