Advertisement
Advertisement

डायल-112 और कार की टक्कर में 4 पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल

दरभंगा : जिले के कमताैल थाना क्षेत्र के माधाेपट्टी के पास मुख्य सड़क पर रविवार की रात करीब सवा 10 बजे 112 पुलिस गाड़ी व कार की टक्कर में पुलिस गाड़ी में सवार एक पुलिस पदाधिकारी, चालक व दाे जवान गंभीर रूप से जख्मी हाे गए। वहीं कार में सवार छह लाेगाें काे हल्की चोट आई है। हादसे के बाद सभी घायल को डीएमसीएच लाया गया। जहां सभी का उपचार हुआ।

घायल पुलिसकर्मियाें में सअनि कृष्ण कांत पासवान, चालक जयकांत कुमार एवं सिपाही संतोष कुमार और झुना सहनी हैं। कार में सवार दरभंगा के मिश्रटाेला के नवीन कुमार सिन्हा अपनी बहन की शादी काे लेकर तिलकाेत्सव समाराेह में भाग लेकर सीतामढ़ी के पुपरी से आ रहे थे। उसी क्रम में कर्जापट्टी से कमताैल की ओर तेज गति से जा रही पुलिस की 112 गाड़ी ने कार में ठाेकर मारते हुए सड़क किनारे करीब दस फीट नीचे लुढ़क गई।

इस हादसे में पुलिस की गाड़ी में सवार सभी घायल हाे गए। संयोज था कि कार की कम गति होने के कारण कार ताे क्षतिग्रस्त हाे गई। लेकिन उसमें सवार लाेग बाल बाल बच गए। सभी को मामूली चाेटें आई हैं। वहीं हादसे के बाद स्थान के लोग जुट गए तथा गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर इस घटना की सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वही लाेगाें के मुताबिक, इसमें पुलिस गाड़ी के चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़े : जीतन सहनी हत्याकांड : 3 और आरोपी गिरफ्तार, SSP ने कहा- मौके से मिले शराब के 38 खाली पाउच

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

 

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...