जीतन सहनी हत्याकांड : 3 और आरोपी गिरफ्तार, SSP ने कहा- मौके से मिले शराब के 38 खाली पाउच

दरभंगा : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी काजिम अंसारी के निशानदेही पर इस कांड के तीन अन्य आरोपी के दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने देशी शराब के 38 खाली पाउच को भी बरामद किया है। सभी खाली पाउच को एफएसएल को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि अनुशंधान के क्रम में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनका नाम है, सितारे उर्फ छेदी, छोटे लहेरी और मो. आजाद। ये तीनों काजिम अंसारी के साथ घटना को अंजाम देने में शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त सितारे उर्फ छेदी मृतक से 20 हजार रुपया सूद पर लिया था। जिसके एवज में मृतक पैसन प्रो मोटरसाइकिल एवं कागच रखे हुए थे। कांड में शामिल छोटे लहरी छह हजार रुपया सूद पर लिया थे। जिसके एवज में मृतक जमीन का कागज रखे हुए थे। वहीं मो. आजाद इस कांड में इन लोगो के सहयोगी के रूप में था।

एसएसपी ने कहा कि घटनास्थल पर जो सीजर लिस्ट बना था उसमें एक संदूक था। उसमें से 23 कागज बरामद हुआ है। जिसमें से दो जमीन का कागज था। शेष सूद के कारोबार से जुड़े दस्तावेज था। वहीं उन्होंने कहा कि घटनास्थल से 38 खाली पाउच मिला था। हमलोग प्रथमदृष्टया शराब का सेवन मानते हुए, टेस्ट के लिए एफएसएल को भेजा जा रहा है। ताकि कंफर्म हो सके कि खाली पाउच के अंदर शराब या फिर पानी का था।

उन्होंने कहा कि काजिम अंसारी के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार इन्हीं चारों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि मर्डर वेपन खोजने का काम चल रहा है। हमलोग इस कांड के मुख्य अभियुक्त काजिम अंसारी को रिमांड पर लेने के लिए आज हमलोगों ने रिक्वेस्ट किया है। ताकि इस कांड से संबंधित अन्य जानकारी मिल सके और हत्या में यूज वेपन को बरामद कर सके।

यह भी पढ़े : जीतन सहनी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कासिम गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Electricity Bill Shock: गोलगप्पा बेचने वाले परिवार को आया 31...

 झारखंड के रांची में गोलगप्पा बेचने वाले नंदू साव को जेबीवीएनएल ने 31 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल भेज दिया। विभाग ने...

Jharkhand Weather Update: बारिश से ठंडा हुआ मौसम, Ranchi समेत कई...

झारखंड में लगातार बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। रांची और मेदिनीनगर में पांच डिग्री तक पारा गिरा, 10 मई...

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img