Thursday, October 23, 2025
Loading Live TV...

Latest News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: एंबुलेंस चालक बर्खास्त, नर्स पर निलंबन की प्रक्रिया शुरू

Gumla: जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं से अवैध वसूली की शिकायत पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सख्त रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार प्रसव कराने आई महिलाओं से 108 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा पैसे वसूले जा रहे थे। वहीं प्रसव के बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मिठाई के नाम पर उगाही की जा रही थी। जांच में सही पाए गए आरोपः मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। जांच के बाद आरोप सत्य पाए जाने पर दोषी 108 एंबुलेंस चालक को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया, जबकि प्रसव वार्ड में कार्यरत...

Jamshedpur: कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा जयपुर से गिरफ्तार, कई मामलों का था मास्टरमाइंड

Jamshedpur: शहर में दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जमशेदपुर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और हत्या व हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन मामलों में वांछित था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाईः पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि रिंकू सेठ जयपुर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1), पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में एक...

सीएम नीतीश ने समाज और बिहार को संवारने वाली जीविका दीदियों की सराहना, विपक्ष पर कसा तंज

सीएम नीतीश ने समाज और बिहार को संवारने वाली जीविका दीदियों की सराहना, विपक्ष पर कसा तंज सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जीविका दीदियों की मेहनत, धैर्य और इच्छाशक्ति की प्रशंसा की है और मुजफ्फपुर में जीविका दीदियों को क्लाउड किचन का उदाहरण देते हुये बताया है कि कुल 3 करोड़ के सालाना टर्न ओवर में 50 लाख का मुनाफा कमाते हुये सरकार को भी 15 लाख का टैक्स दिया है। जीविका दीदियां हैं हमारी प्रेरणास्रोत, अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका मुख्यमंत्री ने उनकी मेहनत,धैर्य और इच्छाशक्ति की प्रशंसा करते हुये लिखा है कि अपनी मेहनत, धैर्य और इच्छाशक्ति से...
“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

डिजिटल डेस्क : मुंबई नाव हादसे में 101 लोग बचाए गए, मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान। महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बीते बुधवार की शाम को हुए बड़ा हादसे में नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस त्रासदी में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मुंबई में नाव दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मुंबई नाव हादसे में मरे 13  लोगों में 10 की हुई पहचान…

पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई में नाव दुर्घटना दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हों। प्रभावित लोगों को अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है। मुंबई पुलिस ने घटना में मारे गए 10 लोगों की पहचान होने के बाद उनके नाम जारी किए हैं।

घटना में महेंद्र सिंह शेखावत (नौसेना), प्रवीण शर्मा (एनएडी नौका कर्मी), मंगेश (एनएडी नौका कर्मी), मोहम्मद रेहान क़ुरैशी (यात्री), राकेश नानाजी अहिरे (यात्री), सफियाना पठान, माही पावरा, अक्षता राकेश अहिरे, मिठू राकेश अहिरे और दीपक वी. की मौत हुई। मृतकों में सात पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

मृतकों में दो महिलाओं और एक पुरुष की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान के साथ-साथ सभी कर्मचारियों का लेखा-जोखा भी तैयार किया जा रहा है।

मुंबई नाव हादसे के बाद का नजारा।
मुंबई नाव हादसे के बाद का नजारा।

मुंबई नाव हादसे के लिए नेवी पॉयलट समेत सभी जिम्मेदारों के खिलाफ केस दर्ज…

गुरूवार को मुंबई नाव हादसे पर अपडेट देते हुए बताया गया कि नेवी (नौसेना) नौका के चालक और इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों के खिलाफ दक्षिण मुंबई के कोलाबा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुंबई के साकीनाका निवासी नाथाराम चौधरी (22) की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

नौसेना और अन्य जहाजों की मदद से जिंदा बचे लोगों को आसपास की जेटी पर पहुंचाया गया और फिर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक 101 लोगों को बचाया जा चुका है।

नौसेना के मुताबिक, नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी।

मुंबई में हुए नाव हादसे के बाद जारी बचाव कार्य का दृश्य।
मुंबई में हुए नाव हादसे के बाद जारी बचाव कार्य का दृश्य।

मुंबई नाव हादसे के तुरंत बाद नौसेना ने तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने संभाला खोज और बचाव अभियान का जिम्मा…

बीते बुधवार की शाम हुए मुंबई नाव हादसे के तुरंत बाद नौसेना ने तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने खोज और बचाव प्रयास तुरंत शुरू किए। बचाव अभियान में नौसेना के 4 हेलीकॉप्टर, नौसेना की 11 नौकाएं, तटरक्षक बल की एक नौका और समुद्री पुलिस की तीन नौकाओं की मदद ली गई।

नौसेना और अन्य जहाजों की मदद से जिंदा बचे लोगों को आसपास की जेटी पर पहुंचाया गया और फिर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि – ‘…मुंबई बंदरगाह में नौसेना के पोत के एक नौका से टकरा जाने के कारण लोगों की जान जाने से बहुत दुःखी हूं। इस घटना में घायल हुए लोगों का तत्काल इलाज किया जा रहा है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

…लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा व्यापक खोज एवं बचाव अभियान जारी है तथा कई संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है’।

Related Posts

सीएम नीतीश ने समाज और बिहार को संवारने वाली जीविका दीदियों...

सीएम नीतीश ने समाज और बिहार को संवारने वाली जीविका दीदियों की सराहना, विपक्ष पर कसा तंज सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जीविका...

चुनाव ऐलान के बाद पहली बार गरजे नड्डा, कहा- बिहार चाणक्य,...

औरंगाबाद : बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार बिहार की धरती पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय...

बिहार दौरे पर जेपी नड्डा, वैशाली और औरंगाबाद में करेंगे NDA...

बिहार दौरे पर जेपी नड्डा, वैशाली और औरंगाबाद में करेंगे NDA की चुनावी सभा, अमित शाह भी पहुंचेंगे आज पटना : बिहार चुनाव में प्रचार...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel