मध्यमा परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर Bihar संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक, 16 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा

Bihar: Bihar संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर बोर्ड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने की। बैठक में परीक्षा की तैयारी, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था तथा पारदर्शी संचालन को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया।

बैठक में बताया गया कि मध्यमा परीक्षा 2026 का आयोजन 16 मार्च से 19 मार्च 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा का संचालन प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा, ताकि सभी परीक्षार्थियों को सुव्यवस्थित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने परीक्षा को लेकर क्या कहा

बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि परीक्षको नकलमुक्त, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराना बोर्ड की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षा की विशेष निगरानी के लिए बोर्ड द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। ये पर्यवेक्षक विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल बोर्ड को सूचित करेंगे।

परीक्षा केंद्राधीक्षकों एवं कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं

इसके साथ ही परीक्षा केंद्राधीक्षकों एवं कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन में पूर्ण सतर्कता बरती जाए। बोर्ड ने सभी केंद्रों पर समयबद्ध और अनुशासित ढंग से परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने पर बल दिया है।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं।

अंत में बोर्ड अध्यक्ष ने सभी केंद्राधीक्षकों, शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से मध्यमा परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

इस वर्ष मध्यमा परीक्षा-2026 में कुल 23,612 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहें है

इस वर्ष मध्यमा परीक्षा-2026 में कुल 23,612 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहें है। मध्यमा परीक्षा का आयोजन हेतु पूरे बिहार में कुल 59 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

मध्यमा परीक्षा 2026 के उत्तर-पुस्तिका का मूल्यांकन पटना स्थित दो मूल्यांकन केन्द्र पर दिनांक 28-03-2026 से निर्धारित किया गया है। परीक्षाफल का प्रकाशन माह-अप्रैल-2026 के द्वितीय सप्ताह में संभावित है।

गुरुवार को बोर्ड की बैठक में श्रीमती निवेदिता सिंह, माननीय विधान पार्षद, विनय कुमार चौधरी, माननीय विधायक,  दुर्गेश कुमार राय, चन्द्र किशोर कुमार, श्री धनेश्वर प्रसाद कुशवाहा, अनुरंजन झा, श्री अरूण कुमार झा, कुलपति, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ .शिवलोचन झा, बोर्ड के सचिव, नीरज कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक, उपेन्द्र कुमार उपस्थित हुए।

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img