पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) बैच के 12 परीक्ष्यमान प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने पंचायती राज विभाग में विभागीय संरचना एवं कार्यप्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया। विभाग के सचिव मनोज कुमार ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों को विभागीय पदाधिकारियों से परिचित करवाया। उन्होंने विभागीय संरचना, प्रशाखावार आवंटित कार्य, विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाएं यथा पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, 15वीं वित्त आयोग, छठें राज्य वित्त आयोग व ग्राम कचहरी इत्यादि से संबंधित जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रदान की।
प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनके संशय को दूर किया और अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी
सचिव ने क्षेत्र में उप विकास आयुक्त के पद पर कार्य करने के दौरान आने वाली चुनौतियों से संबंधित जानकारी भी प्रशिक्षु पदाधिकारियों को दी और क्षेत्र में सकारात्मक सोंच के साथ त्रि- स्तरीय पंचायती राज संस्थान के जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर जनहित में कार्य करने की सलाह दी। साथ ही बिहार पंचायती राज अधिनियम-2006 के प्रासंगिक प्रावधानों यथा निर्वाचन इत्यादि को गंभीरतापूर्वक समझने के लिए कहा। उन्होंने प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनके संशय को दूर किया और अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विभाग के निदेशक नवीन कुमार सिंह, अपर सचिव डॉ. आदित्य प्रकाश और नज़र हुसैन, परामर्शी रघुवंश कुमार सिन्हा, बिपार्ड (पटना) के एडमिनिस्ट्रेटिव कंसलटेंट नीतीश कुमार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों के नाम
1. सूरज कुमार – सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, गया
2. के परीक्षित – सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, दरभंगा
3. विग्नेश टी.ए. – सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, पटना
4. विरूपाक्ष विक्रम सिंह – सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, मधुबनी
5. प्रेम कुमार – सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, मुजफ्फरपुर
6. कृष्णा जोशी – सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, बिहार शरीफ
7. अजय यादव – सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, बेगूसराय
8. महेश कुमार – सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, पूर्णिया
9. प्रिया रानी – सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)
10. जतिन कुमार – सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, भागलपुर
11. सैयद अदील मोहसिन – सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, भोजपुर (आरा)
12. कशिश बख्शी, सहायक समाहर्त्ता एवं सहायक दंडाधिकारी, सुपौल
यह भी पढ़े : ‘बिहार-वन’ से जनकल्याणकारी योजनाओं की डिलीवरी होगी तेज
Highlights


