कड़े तेवर के बाद मोकामा के रेल परिसर के एवेंडेड क्वार्टरों पर चला बुलडोजर

मोकामा : डीआरएम विनोद कुमार के कड़े तेवर के बाद मोकामा के रेल परिसर के एवेंडेड क्वार्टरों पर बुलडोजर चल गया। गुरुवार को भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच एवेंडेड क्वार्टरों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 22 मार्च को रेल प्रशासन ने सभी क्वार्टरों में नोटिस चिपका कर खाली करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बावजूद लोगों ने एवेंडेड क्वार्टरों को खाली नहीं किया। गुरुवार को जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों की तैनाती के बाद रेल प्रशासन ने क्वार्टरों को ध्वस्त कर दिया। करीब 40 एवेंडेड क्वार्टरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

इन क्वार्टरों में रेलवे के रिटायर्ड चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का परिवार वर्षों से रह रहा था

जानकारी के अनुसार, इन क्वार्टरों में रेलवे के रिटायर्ड चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का परिवार वर्षों से रह रहा था। अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल मोकामा स्टेशन पर निर्माण कार्य किया जाएगा। दानापुर मंडल प्रबंधक विनोद कुमार ने इसी सप्ताह इन क्वार्टरों का निरीक्षण किया था। तत्काल ध्वस्त करने का सख्त आदेश दिया था।दूसरी ओर क्वार्टर टूटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई है।

Mokama Buldozjer 2 22Scope News

Mokama Buldozjer 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, पटना में गरज रहा ‘पीला पंजा’, मचा हड़कंप

विकाश कुमार की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...