Hazaribagh में रामनवमी पर लगा 100 फीट ऊंचा झंडा, 2 लाख की लागत से मोहम्मद सुलेमान ने किया तैयार

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड स्थित खुटरा गांव में रामनवमी के अवसर पर इस वर्ष आस्था और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव में लगभग 100 फीट लंबा हनुमान जी का भव्य झंडा स्थापित किया गया, जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। झंडे को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

बजरंग समिति के अध्यक्ष अजय कुमार साव ने क्या बताया

गांव के बजरंग समिति के अध्यक्ष अजय कुमार साव ने बताया कि झंडा स्थापित करने की परंपरा यहां सदियों पुरानी है, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने इसे विशेष बनाने का निर्णय लिया। इसी के तहत इतने बड़े झंडे का निर्माण कराया गया।

दो लाख की लागत से बनाया गया महावीरी झंडा

इस झंडे की सबसे खास बात यह है कि इसे तैयार करने में मुस्लिम कारीगर मोहम्मद सुलेमान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने करीब एक वर्ष की मेहनत से 400 मीटर कपड़े का उपयोग कर इस झंडे को तैयार किया, जिसकी लागत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। रामनवमी के इस आयोजन में स्थानीय विधायक प्रदीप प्रसाद भी शामिल हुए और ग्रामीणों के प्रयास की सराहना की। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की मजबूत मिसाल भी पेश करता है।

 

 

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...