12 वर्ष की लड़की से हुक्का बार में बंधक बनाकर गैंगरेप, बार के मालिक समेत तीन गिरफ्तार

Desk. नए साल की पूर्व संध्या पर एक हुक्का बार के मालिक और दो अन्य लोगों ने 12 वर्षीय लड़की को अपने प्रतिष्ठान में बंधक बनाकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है।

हुक्का बार में मासूम से गैंगरेप

जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम लड़की गीता वाटिका के पास एक हुक्का बार में गई थी। जब लड़की देर रात तक वापस नहीं लौटी तो उसकी मां ने उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछा, लेकिन वे उसे कुछ नहीं बता सके। बाद में उसने रामगढ़ताल थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। लड़की 2 जनवरी को घर लौटी और पुलिस को बताया कि उसे एक हुक्का बार में ले जाया गया, जहां हुक्का बार के मालिक अनिरुद्ध ओझा और उसके दो साथियों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

गुरुग्राम में नाबालिग से रेप

वहीं गुरुग्राम पुलिस ने जन्मदिन समारोह के बहाने एक गेस्ट हाउस में 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार रात को घटी। बलात्कार पीड़िता कथित तौर पर अपने माता-पिता को बताए बिना अपना घर छोड़कर चली गई। वह अपनी सहेली के साथ एक गेस्ट हाउस में एक लड़का का जन्मदिन मनाने के लिए निकली थी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img