रांची में 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन

229
हॉकी इंडिया
रांची में 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन
Advertisment

रांची. झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड और खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 का आज विधिवत उद्घाटन किया गया।

Advertisment

14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन

मुख्य अतिथि निदेशक खेलकूद विभाग झारखंड संदीप कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, संयुक्त सचिव सह उपनिदेशक खेलकूद विभाग झारखंड राजकिशोर खाखा, भारतीय खेल प्राधिकरण के हाई परफोर्मेंस निदेशक पीयूष दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर  तथा हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड का ऑफिसियल झंडा का ध्वजारोहण कर तथा गुब्बारा उड़ाकर इसका उद्घाटन किया।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के कुल 25 राज्य की टीम भाग ले रही है। आज उद्घाटन मैच हॉकी झारखंड और हॉकी राजस्थान के बीच खेला गया, जिसमें झारखंड की टीम ने एकतरफा मुकाबला में 21-00 से विजय हासिल की। इस मैच झारखंड की स्वीटी डुंगडुंग को प्लेयर ऑफ दि मैच का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेले गए मैच में हॉकी पंजाब को जम्मू कश्मीर से वाक ओवर मिला, जबकि उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 9-0 से, चंडीगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 3-0 से तथा महाराष्ट्र ने दादर नगर हवेली एंड अंडमान निकोबार और द्वीप को 8-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates