NTPC Kanti में सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करने के आरोप में 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर कांटी थर्मल में चोरी की कोशिश और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। मामले में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि बीते 28 सितंबर की रात को अपराधियों ने एनटीपीसी कांटी में कुछ बदमाश चोरी करने की नियत से घुसे थे।

इस दौरान जब सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग भी की। घटना के बाद मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। मौके पर कांटी थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई थी। सीआईएसएफ की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान धीरज कुमार, सन्नी कुमार, राम कुमार, हितेश कुमार के रूप में की गई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    Naman की बरामदगी को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम, 21 सितंबर को…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

NTPC Kanti NTPC Kanti NTPC Kanti

NTPC Kanti

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...