17 देशों के 161 विदेशी पिंडदानी गया पहुंचे, देवघाट पर किया पिंडदान

गया : बिहार के गया में जी धाम के प्रति विदेशियों की आस्था बढ़ती ही जा जा रही है। विदेशी बड़ी तादाद में एक बार फिर से गयाजी की धरती पर पहुंचे हैं। मोक्ष नगरी विष्णु धाम में वे अपने पितरों के निमित पिंडदान का कर्मकांड कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 161 विदेशी तीर्थयात्री इस बार गयाजी को पहुंचे हैं और अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इसमें सबसे ज्यादा रूस के हैं। इसके बाद अन्य विभिन्न देशों के पिंडदानी है। काफी संख्या में महिला पिंडदानी भी इसमे शामिल हैं। इसमें काफी संख्या में महिला पिंडदानी भी शामिल है। यह सभी रविवार से ही गयाजी को पहुंचे हैं। रविवार को यह विष्णु धाम को पहुंचे थे और यहां भ्रमण भी किया था। इसके बाद सोमवार को ये अपने पितरों के मोक्ष की कामना को लेकर पिंडदान का कर्मकांड कर रहे हैं।

Gaya Pinddaan 22Scope News

यह भी देखें :

विदेशी तीर्थयात्री भारतीय संस्कृति के अनुरूप रही परिधानों में है। भारतीय परिधानों में रहकर सनातन परंपरा के अनुसार वे पिंडदान का कर्मकांड कर रहे हैं। गौरतलब हो कि पितृपक्ष मेले में भी काफी संख्या में विदेशी पिंडदानी गयाजी पहुंचे थे और अपने पितरों के निमित पिंडदान का कर्मकांड किया था। निश्चित तौर पर कहीं न कहीं विष्णु नगरी मोक्ष धाम से विदेशी प्रभावित हो रहे हैं। नतीजतन काफी तादाद में मोक्ष धाम को आ रहे हैं। यह पहली बार है जब एक साथ 161 विदेशी पिंडदानियों का जत्था गया को पहुंचा है।

Gaya Pinddaan 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गया में एक ऐसा मंदिर जहां मिलती है कोर्ट कचहरी से मुक्ति

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...