NPS वात्सल्य योजना से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सभागार में 18 बच्चों को मिला PRAN कार्ड

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरुआत की। इसका ऐलान केंद्रीय बजट 2024-25 में किया गया था। स्‍कीम का मकसद देश के सभी बच्चों को मजबूत वित्तीय नींव देना है। इस अवसर पर मुज़फ्फरपुर जिला के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सभागार में क्षेत्रीय प्रमुख, डीडीएम नाबार्ड और एलडीएम समेत लाभुकों की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए और सभागार में मौजूद लाभुकों को संबोधित किया।

एनपीएस वात्सल्य में निवेश के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च के बाद नाबालिग सब्सक्राइबर्स को परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर PRAN कार्ड दिए गए। एनपीएस वात्सल्य योजना के जरिए माता-पिता अपने बच्चे के भविष्य के लिए पेंशन खाते में निवेश करके बचत कर सकते हैं। यह योजना लंबी अवधि में संपत्ति बनाने के लिए चक्रवृद्धि ब्याज की ताकत का इस्तेमाल करती है। इसमें निवेश के कई विकल्प हैं। माता-पिता अपने बच्चे के नाम पर सालाना कम से कम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इससे यह योजना समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ हो जाती है। यह योजना समावेशिता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देती है।

यह भी देखें :

प्राइवेट और पब्लिक दोनों ही सेक्टर के कर्मचारी, जो नई टैक्‍स व्यवस्था चुनते हैं, वे अपने एनपीएस खाते में नियोक्ता के योगदान के लिए अपने वेतन के 14 फीसदी तक की कटौती के हकदार होंगे। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख कुमार विवेक ने एनपीएस वात्सल्य योजना के 18 PRAN लाभार्थी को कार्ड दिया गया। इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एनपीएस वात्सल्य योजना 18 वर्ष तक के बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही अच्छी योजना है इस योजना का लाभ सभी अभिभावकों को उठाना चाहिए। वहीं बच्चों के लाभार्थी अभिभावकों ने बताया कि बच्चों के भविष्य और बढ़ रही महंगाई और जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह योजना बहुत ही आवश्यक है।

यह भी पढ़े : केंद्रीय वित्त मंत्री ने NPS वात्सल्य योजना का किया शुभारंभ

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...