जमशेदपुर : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय राँची के द्वारा जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के तहत मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने किया. मौके पर रांची क्षेत्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी. बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ‘आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव’ के अवसर पर 125 लाभार्थियों के बीच 34 करोड़ का ऋण बाटा गया. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पूरे देश में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. जरूरतमंद लोगों को ऋण सुविधा का लाभ पहुँचाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऋण वितरण का टर्न एराउड टाइम को भी कम करना है. ताकि कम से कम समय में जरूरतमंद ग्राहकों को ऋण प्रदान किया जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया कदम से कदम मिला कर चलने के लिये प्रतिबद्ध है.
पूरे देश में बैंक की 4594 शाखाओं का नेटवर्क और 5 करोड़ से अधिक भारतीय खाताधारकों का बड़ा ग्राहक है. झारखंड में सरकार की तमाम विकास योजना एवं सामाजिक सुरक्षा से संबन्धित योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन खाता योजना के कार्यान्वयन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सराहनीय कार्य किया है. प्रदेश में स्वयं सहायता समूह को ऋण प्रदान कर वंचित समूह को मुख्य धारा से जोड़ने में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सतत अग्रणी भूमिका निभा रहा है. कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राहकों का धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक अंशु झा ने किया. इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा ग्राहक और कई गणमान्य लोग शामिल हुए.
रिपोर्ट : लाला ज़बीन
कंपकपाती ठंड से गरीबों को बचाने के लिए जैन मंदिर के सदस्यों ने किया कंबल वितरण

















