सासाराम : कट्टा व कारतूस बरामद – सासाराम नगर थाना की पुलिस ने दो कट्टा तथा दो कारतूस के साथ दो शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में अमित कुमार तथा रोहित कुमार बताए गए हैं। नगर थाना सासाराम कि पुलिस ने फजलगंज के पास से गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष एसके सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से दो देसी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने अगली कार्रवाई में जुटी हुई है। सदर अस्पताल सासाराम में दोनों आरोपियों को स्वास्थ जांच कर अगली कार्रवाई जारी है।
https://22scope.com/bjp-unit-took-out-a-curse-march-in-sasaram/
दया नन्द तिवारी कि रिपोर्ट


