हरदिया कोठी में जिला प्रशासन के तत्वावधान में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य व सफल आयोजन

बेतिया : बेतिया जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत बैकुंठवा पंचायत के हरदिया कोठी में जिला प्रशासन के तत्वावधान में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। https://22scope.com/political-uproar-in-bihar-due-to-patna-hc-notice-to-42-mlas-simultaneously/ इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 विभागों के स्टॉल लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान DM तरनजोत सिंह ने सभी विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन, स्वास्थ्य, आपूर्ति, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, आरटीपीएस, राजस्व, जीविका, आईसीडीएस, सहकारिता, श्रम संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण, डीआरसीसी, विद्युत, उद्योग सहित अन्य विभागों की सहभागिता रही। इन स्टॉलों के माध्यम से कुल 792 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को त्वरित राहत मिली। https://22scope.com/shahnawaz-hussain-said-that-no-mosque-will-be-built-in-the-name-of-attackers-on-indian-soil/ कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लाभुकों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की।

Betia DM 1 22Scope News

जिला पदाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लाभुकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लाभुकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। चार लाभुकों-बिक्रमा प्रसाद, अंकुर कुमार, निर्भय कुमार एवं नौशाद अंसारी को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। वहीं चार लाभुकों-बुलेट गिरी, सुदामा, चुनीलाल साह एवं अभय कुमार को व्हीलचेयर व चार लाभुकों-अमृता कुमारी, विशाल कुमार, आशुतोष कुमार एवं आकाश कुमार को हियरिंग एड प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त आईसीडीएस स्टॉल पर बच्ची सलोनी कुमारी का अन्नप्राशन जिला पदाधिकारी द्वारा कराया गया। डीआरसीसी स्टॉल पर पांच युवाओं को केवाईपी प्रमाण-पत्र व दो युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरित किया गया।

Betia DM 2 22Scope News

‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा ‘सात निश्चय-3’ के तहत नया संकल्प और नया निश्चय निर्धारित किए गए हैं, जिनका लक्ष्य आमजन के जीवन को सरल बनाना और उन्हें सम्मानपूर्वक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलास्तर, अनुमंडलस्तर एवं प्रखंडस्तर के पदाधिकारियों को अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

Betia DM 3 1 22Scope News

ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर जानकारी के अभाव में लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं – DM

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर जानकारी के अभाव में लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसलिए प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से पदाधिकारी स्वयं गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित कर रहे हैं। उपविकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन आमजन के कार्यों के निष्पादन के लिए सदैवतत्पर है। सभी विभागों के स्टॉल यहां उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर लोग अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।

Betia DM 22Scope News

यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि आज, बिहार सहित पटना के शिव मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

गुमला सिंचाई विभाग में ऐसा क्या हुआ कि अकाउंटेंट और संवेदक...

Gumla Irrigation Department News: गुमला जिले के लघु सिंचाई विभाग (सिसई क्षेत्र) में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।...

Jamshedpur Crime News: DD Bar के बाहर युवक की मौत के...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में DD Bar के बाहर मारपीट और 'चापड़' (भारी धारदार हथियार) से हमले की घटना ने...

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...