दीपेंद्र हुड्डा का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं PM

पटना : कांग्रेस सांसद और सीडब्ल्यूसी सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अमेरिका के साथ व्यापार नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अमेरिका ने भारत से आने वाले कपड़ों पर 18 फीसदी टैरिफ लगा दिया है, जबकि बांग्लादेश के कपड़ों पर जीरो फीसदी टैरिफ लागू किया गया है। https://22scope.com/political-uproar-in-bihar-due-to-patna-hc-notice-to-42-mlas-simultaneously/ पहले बांग्लादेश भारत से कपास खरीदकर कपड़ा बनाता था, लेकिन अब वह अमेरिका से कपास खरीदेगा और बदले में अमेरिका को बिना टैरिफ के टेक्सटाइल्स देगा।

इससे भारत के किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी – सांसद दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इससे भारत के किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी। पहली, कपास किसान अब बांग्लादेश को कपास नहीं बेच पाएंगे। दूसरी, देश के भीतर कपास की कीमतें गिरेंगी, जिससे किसानों को कम दाम मिलेगा। हुड्डा ने बिहार के किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मखाना किसानों को भी भारी नुकसान होगा। पहले अमेरिका भारत से मखाना 3.5 फीसदी टैरिफ पर मंगवाता था, लेकिन अब 18 फीसदी टैरिफ लगाए जाने से मखाना का निर्यात प्रभावित होगा। इसका सीधा असर बिहार के मखाना उत्पादक किसानों पर पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मक्का उत्पादन में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में है, लेकिन मौजूदा व्यापार नीतियों से मक्का किसानों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Bihar Congress 1 22Scope News

यह भी पढ़े : देसी ड्रिंक को मिला ग्लोबल पहचान, स्टार्टअप आईडिया ने दिलाया विदेशों में सम्मान…

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...

ड्रोन शो, आतिशबाजी और विशेष प्रदर्शनी… गुरु गोविंद सिंह जी के...

पटना: श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है।...