Security Guard से लूटे गए हथियार के साथ 2 गिरफ्तार

भोजपुर: भोजपुर में एक कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड से हथियार लूट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर लूट के हथियार के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। कोइलवर थाना की पुलिस ने दोनों बदमाशों को लूटे गए हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। भोजपुर के एसपी राज ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते 21 सितंबर को कोइलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर में स्थित एक कचरा फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड से एक दोनाली बन्दुक और 21 कारतूस अपराधियों ने लूट लिया था।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों मानाचक गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार और महुई बलहा निवासी विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मानाचक बांध के पास से लूटे गए हथियार भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें-   नवरात्रि को लेकर Gopalganj में किया गया गुंडा परेड, एसपी ने कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Security Guard Security Guard

Security Guard

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img