नवरात्रि को लेकर Gopalganj में किया गया गुंडा परेड, एसपी ने कहा…

गोपालगंज: नवरात्रि को लेकर राज्य में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुट गई है। इसी कड़ी में गोपालगंज नगर थाना परिसर में गुंडा परेड किया गया। गुंडा परेड का मुख्य उद्देश्य आगामी दशहरा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना है। इस दौरान लोगों को पुलिस ने संदेश दिया कि हर तरह के अपराध करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। नगर थाना परिसर में आयोजित गुंडा परेड में करीब दो दर्जन से भी अधिक शराब तस्कर समेत अन्य तरह के आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों को बुलाया गया था।

मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि पुलिस विभाग के द्वारा जिले के सभी थानों में शनिवार और रविवार को गुंडा परेड किया जाता है। इस दौरान क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को थाना में बुलाया जाता है और उन्हें अपराध नहीं करने के लिए कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य है असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय पैदा करना ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान नगर थाना परिसर में एसडीपीओ प्रांजल कुमार, नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, एसआई मंटू कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Nalanda में सिखों ने की बैठक, कहा ‘बिहार में हम अल्पसंख्यक और…’

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Gopalganj

Gopalganj

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...