गया : गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेल बीघा डोम टोली के पास कबाड़ी की दुकान के बाहर बम विस्फोट में दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीटी एसपी प्रेरणा कुमार सहित कोतवाली थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। वहीं एफएसएल की टीम और बम निरोधक दस्ता की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह किस तरह का बम था।
आपको बता दें कि घायल बच्चे का नाम लक्ष्मण और बादल है जो आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़े कचरे को उठाकर कबाड़ी की दुकान में बेचने का काम करते थे। इसी दौरान दोनों बच्चे बोड़ी में कचरे को भरकर कबाड़ी दुकान में बेचने के लिए पहुंचा था तभी जमीन पर बोरी रखते हैं उसमें ब्लास्ट हो गया। वहीं सीटीएसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि मौके पर जांच किया गया तो घटनास्थल पर किसी प्रकार का विस्फोटक सामान देखने को नहीं मिला। फिलहाल एफएसएल की टीम और बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंच रही है। वहीं घायल बच्चे का इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : BPSC 69 Final Result : गया के चंदन कुमार ने लाया 9वां रैंक, एक हाथ व एक पैर से हैं विकलांग
यह भी देखें :
आशीष कुमार की रिपोर्ट


