पटना में महिलाओं के लिए लगेगा 2 दिवसीय मेगा जॉब फेयर

पटना : राज्य में नौकरी तलाश रहीं महिलाओं के लिए बिहार सरकार बड़ा अवसर मुहैया कराने जा रही है। कौशल विकास प्रशिक्षण योजना के तहत पटना के ज्ञान भवन परीसर में 16 और 17 मार्च को महिला मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस दो दिवसीय जॉब फेयर में 50 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेगी। इनमें करीब दो हजार से अधिक महिलाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम की तरफ से किया जा रहा है। इसमें निगम के अंतर्गत संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण और बिहार कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित महिलाओं को भी राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

ऑन-स्पॉट इंटरव्यू और नौकरी का मौका

इस रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत हिस्सा लेने वाली महिलाओं को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने और मौके पर ही इनका चयन कर लिया जाएगा। इस दौरान कंपनियां उम्मीदवारों के कौशल, अनुभव और योग्यता के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी देंगी। जॉब फेयर में आईटी, रिटेल, हेल्थकेयर, बैंकिंग, कस्टमर सर्विस, विनिर्माण और सर्विस सेक्टर समेत कई क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जॉब फेयर में भाग लेने के लिए सीटें सीमित हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवार जल्द से जल्द महिला एवं बाल विकास निगम की आधिरिक वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in पर निशुल्क पंजीकरण कर सकतीं हैं।

Mega Job Fair 1 1 22Scope News

महिला उम्मीदवार की पात्रता

यह जॉब मेला सभी वर्गों की महिलाओं के लिए खुला है। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं से शुरू होकर 12वीं, स्नातक, तकनीकी डिग्री या आईटीआई तक रखी गई है। इसके लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। इंटरव्यू के दौरान जरूरी दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

Mega Job Fair 2 22Scope News

यह भी पढ़े : IGIMS ने रचा इतिहास, बिहार में पहली रोबोटिक सर्जरी से निकली पित्ताशय की पथरी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img