छोटे शहर से बॉलीवुड तक, ‘बॉर्डर 2’ के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अश्विनी कुमार से खास बातचीत

न्यूज डेस्क :बॉर्डर 2‘ के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अश्विनी कुमार ने न्यूज 22स्कोप के संवाददाता अमित कुमार से खास बातचीत में कहा कि ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी थी। यह भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्मों में से एक है। इतने बड़े विषय और पैमाने पर काम करना मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। अश्विनी कुमार ने कहा कि एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर का काम परदे के पीछे पूरी मशीनरी को चलाना होता है। इसमें सही क्रू को जोड़ना, बजट मैनेज करना, कैश फ्लो देखना, बड़े सेट्स का निर्माण, और सभी विभागों के बीच तालमेल बनाना शामिल है। हमारी कोशिश रहती है कि निर्देशक की दृष्टि बिना बाधा के जमीन पर उतर सके।

फिल्म की लंबी आउटडोर शूटिंग बबीना, देहरादून, पुणे और पंजाब जैसी अलग-अलग लोकेशनों पर हुई – एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अश्विनी कुमार

अश्विनी कुमार ने आगे कहा कि बिल्कुल, फिल्म की लंबी आउटडोर शूटिंग बबीना, देहरादून, पुणे और पंजाब जैसी अलग-अलग लोकेशनों पर हुई। हर जगह की अपनी परिस्थितियां थीं। मौसम, परमिशन व लॉजिस्टिक्स सब कुछ संभालना पड़ता है। साथ ही फिल्म में तीनों सेनाओं का चित्रण था, इसलिए प्रामाणिकता भी जरूरी थी। उन्होंने कहा कि जब सैकड़ों लोग एक साथ काम कर रहे हों, तो हर दिन नई चुनौती होती है। समय, संसाधन और रचनात्मक जरूरतों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है। यही असली परीक्षा होती है।

Ashwini Kumar 1 22Scope News

अश्विनी कुमार ने कहा- भागलपुर जैसे छोटे शहर से आकर बॉलीवुड में काम करना आसान नहीं था

अश्विनी कुमार ने कहा कि भागलपुर जैसे छोटे शहर से आकर बॉलीवुड में काम करना आसान नहीं था। वहां से निकलकर इस इंडस्ट्री में जगह बनाना एक लंबी और सीख से भरी यात्रा रही। लेकिन यही जड़ें आपको जमीन से जुड़े रखती हैं। अगर मेरी यात्रा से छोटे शहरों के युवाओं को प्रेरणा मिलती है, तो खुशी होती है। यह पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। जब दर्शक फिल्म को स्वीकार करते हैं, तो लगता है कि हमारी मेहनत सफल हुई। अश्विनी ने कहा कि कोशिश रहेगी कि अच्छी और बड़े स्तर की फिल्मों का हिस्सा बनूं। सिनेमा लगातार बदल रहा है और सीखने की प्रक्रिया भी जारी रहती है।

Ashwini Kumar 2 22Scope News

यह भी पढ़े : देश में बढ़ती गैस की किल्लत पर सम्राट ने कहा- कोई भी कालाबाजारी करेगा तो होगी कार्रवाई

अमित कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Breaking: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक मे विभिन्न विभागों के कुल...

Patna: पटना में दिनांक-29 अप्रैल, 2026 बुधवार को अपराह्न 5:00 बजे मंत्रिपरिषद् की बैठक  हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में...

बिहार से छात्रों के पलायन में आई भारी कमी, घर बैठे...

Patna: राज्य से पढ़ाई के लिए छात्रों के पलायन में भारी कमी आई है। बिहार में ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।...

अस्मिता सिटी लीग 2026: बेटियों ने खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा,...

Ramgarh: खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल...

झारखंड Utpad Sipahi परीक्षा विवाद पर अदालत ने JSSC से मांगा...

Jharkhand: झारखंड राज्य में सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। कई पद खाली होने के बावजूद सरकार नौकरी देने में विफल साबित हो रही...

CM सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कई एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक हुई। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img