नालंदा: नालंदा में महिला थाना के समक्ष अचानक दो गुट आपस में भिड़ गए। भिड़ंत में एक तरफ जहां महिलाएं एक दूसरे से से उलझ गई तो दूसरी तरफ पुरुष भी एक दूसरे के साथ उठापटकी करने लगे। अचानक हुए इस भिड़ंत से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। इसी दौरान वहां एसपी के नेतृत्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला जा रहा था।
भागलपुर में चिकित्सक दंपत्ति के घर में घुस कर लूटपाट
फ्लैग मार्च में शामिल जवानों ने दोनों गुट को अलग किया और थाना ले आए। पूछताछ के दौरान दोनों गुट ने बताया कि दंपत्ति के बीच आपसी विवाद में दोनों ही तरफ से लोग महिला थाना आए थे और इसी बीच कहासुनी हो गई फिर आपस मे ही उलझ गए। और उलझते ही मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मामले में पुलिस ने कहा कि पारिवारिक मामले में दोनों ही पक्ष उलझ गए थे आगे कार्रवाई की जा रही है।
नालंदा से रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/


