Holi 2026 Travel Crisis: रांची से घर लौटना बना इम्तिहान, Train और Bus सब फुल

 होली पर रांची से पटना, बनारस व अन्य शहरों के लिए ट्रेन-बस फुल। लंबी वेटिंग, बढ़ा किराया और महंगे फ्लाइट टिकट से यात्री परेशान।


Holi 2026 Travel Crisis रांची: रांची में होली के मौके पर घर लौटने की चाह रखने वाले यात्रियों के लिए सफर किसी परीक्षा से कम नहीं रहा। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट, बसों में फुल सीटें और हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई यात्री जनरल बोगी और स्लीपर कोच में फर्श पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर दिखे।

Holi 2026 Travel Crisis: ट्रेनों में लंबी वेटिंग, सीट मिलना मुश्किल

रेलवे की आरक्षण स्थिति पर नजर डालें तो प्रमुख ट्रेनों में सीट मिलना लगभग नामुमकिन रहा। मौर्या एक्सप्रेस में दो और तीन मार्च को स्लीपर श्रेणी में लंबी वेटिंग रही।
रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची गरीब रथ एक्सप्रेस और झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सभी श्रेणियों की सीटें पहले से फुल रहीं।
हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस में भी टिकट के लिए मारामारी की स्थिति रही।


Key Highlights:

  1. होली पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट, सीट मिलना मुश्किल।

  2. प्रमुख ट्रेनों की सभी श्रेणियां फुल रहीं।

  3. बसों का किराया डेढ़ से दोगुना तक बढ़ा।

  4. पटना रूट पर बस किराया 1600 रुपये तक पहुंचा।

  5. फ्लाइट टिकट सामान्य दिनों से दोगुने से अधिक महंगे।


Holi 2026 Travel Crisis:बसों में बढ़ी भीड़, किराया डेढ़ गुना

बस सेवाओं की स्थिति भी अलग नहीं रही। अधिकांश निजी और सरकारी बसों की सीटें पहले ही बुक हो चुकी थीं। सीट नहीं मिलने पर कई यात्रियों को बेंच या गैलरी में बैठकर सफर करना पड़ा।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग में किराया डेढ़ गुना तक बढ़ गया। पटना जाने वाली बसों का किराया 1400 से 1600 रुपये तक पहुंच गया। दरभंगा और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली बसों में भी यात्रियों ने दोगुने दर पर टिकट लेने की मजबूरी जतायी।
झारखंड प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि सोमवार को झारखंड से बिहार जाने वाली बसों की सीटें पहले से आरक्षित थीं।

Holi 2026 Travel Crisis:फ्लाइट टिकटों में भारी बढ़ोतरी

हवाई यात्रा भी आम लोगों की पहुंच से बाहर रही। फ्लाइट टिकटों के दाम सामान्य दिनों की तुलना में दोगुने से अधिक हो गये। अचानक बढ़ी मांग के कारण अंतिम समय में टिकट लेना मुश्किल हो गया।


Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img