सनसनी घटना में 2 लोगों की मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रही है एक युवती

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के बिहारी बिगहा गांव में एक सनसनी घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना का मास्टरमाइंड घर का दामाद दीपक कुमार है। वैसे बीवी और साली को गोलियों से भूनने के बाद दीपक कुमार ने भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि दीपक कुमार अपनी लक्ष्मी देवी को विदा कराने आया था, मगर उसकी बीवी ससुराल जाने से इनकार कर रही है। इसी अवसाद में दीपक कुमार ने बीवी लक्ष्मी देवी और साली गुड़िया देवी को गोलियों से भून दिया और खुद भी गोली मार ली।

इस घटना में दीपक कुमार और उसकी बीवी की मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी साली गुड़िया कुमारी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना बाढ़ एएसपी अपराजित लोहान मौके पर पहुंच कर तफ्तीश कर रहे हैं। पटना से एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। मौके से एक पिस्तौल और तीन खोखा भी बरामद किया गया है। अहले सुबह हुई इस घटना से पूरा गांव सन्न हो गया है।

यह भी पढ़े : युवक का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी

यह भी देखें :

विकास कुमार की रिपोर्ट

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...