3 लोगों की संदिग्ध मौत, परिवार में छाया मातम, घर पर खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबियत

3 लोगों की संदिग्ध मौत, परिवार में छाया मातम, घर पर खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबियत

पालीगंज : पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की अचानक मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थाना क्षेत्र के करहरा गांव में गुरुवार की बीते रात्रि अचानक तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी जिसमें पिता और दो पुत्र शामिल है। जहां एक बेटे की मौत घर पर हो गई जबकि पिता और दूसरे बेटे की मौत पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। मृतक पिता की पहचान नीरज साव जबकि आठ साल का निर्मल कुमार जबकि चार साल का निर्भय कुमार के रूप में हुई है। इधर, एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिवार में मातम छा गया।

Goal 7 22Scope News

परिजनों ने बताया- मेले में गोलगप्पे खाया था, पेट में अचानक उठा दर्द

घटना को लेकर मृतक नीरज साव के ससुर भरत साव ने बताया कि कल रात को मेरा दामाद और दोनों नाती पालीगंज में मेला घूमने गया था और मेला में गोलगप्पा खाए थे। घर पर आकर सभी लोग रोटी भुजिया खाए। देर रात को अचानक तीनों के पेट में दर्द हुआ। जिसमें से एक नाती निर्मल कुमार की मौत घर पर हो गया जबकि दामाद और निर्भय कुमार दोनों को पालीगंज अनुमंडल अस्पताल लाए। जहां से दोनों को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। आज अहले सुबह दोनों की मौत हो गई। हालांकि मौत कैसे हुई है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जांच में जुटी FSL की टीम

आपको बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची है। इस संबंध में पटना पश्चिमी एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजिंग का लग रहा है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए मामले कि जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : मेला देखकर लौट रहे पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन से कट कर 4 की मौत, एक की हालत गंभीर

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...