गोली लगने से 2 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना के पैठानी चक में गोली मारकर दो लोगों को घायल करने का मामला सामने आ रहा है। घायल में एक पूर्व प्रखंड प्रमुख का बेटा राजेश बताया जा रहा है। घायलों का बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पंडारक थाना घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है।

डॉक्टर कमाल ने कहा- सिर में गोली लग कर निकल गई है

वही घायल राजेश कुमार ने बताया कि गंगा किनारे खड़ा था तभी पांच की संख्या में अज्ञात लोग लोग पहुंच कर गोली मार दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। डॉक्टर कमाल ने बताया कि सिर में गोली लग कर निकल गई है। गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े : 60 लाख से अधिक का भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img