‘एक चिता जलाने के लिए वसूले 20 हजार’, कोरोना में अंतिम संस्कार के नाम पर लूट

रांची : देशभर में कोरोना के नए केसों में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि हो रही है, वहीं झारखंड में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज है. फिलहाल कुछ दिनों से संक्रमितों के आंकड़ों में जरूर कमी आई है, लेकिन लगातार कई मरीजों की मौत भी हो रही है. पिछले 24 घंटे की अगर बात करें तो झारखंड में 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. जिसमें 5 मरीज राजधानी रांची के हैं. कोरोना की दूसरी लहर में काफी अधिक लोगों की मौत हुई थी. श्मशान घाटों पर जगह कम पड़ रहे थे, इस दौरान नामकुम स्थित घाघरा घाट पर भी लंबी-लंबी कतारें एंबुलेंस की लगी रहती थी. कई शवों को अंतिम संस्कार घाघरा घाट पर किया गया था, तकरीबन 8 महीने के बाद राजधानी रांची के घाघरा घाट पर गुरूवार को पहले कोरोना संक्रमित के शव लाए गए. परिजन काफी डरे सहमे थे. कोरोना में अंतिम संस्कार के नाम पर शव को जलाने के लिए एक चिता का 20 हजार रुपये की मांग करते है. घाट पर मौजूद लोग 20,000 रुपये से शुरुआत करते हैं और ₹12000 रुपये में फाइनल कर शव का अंतिम संस्कार करते हैं. कोरोना संक्रमण के आकंड़ो में लगातार इजाफ़ा लोगों की लापरवाही से जरूर देखने को मिलती है. लेकिन स्थिति बिगड़ ना जाए इसलिए अभी से संभलने की जरूरत हैं.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Bihar Education Minister: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,...

Bihar Education Minister, गोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...