2025 में 225, NDA ने दूसरे चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम किया साझा

पटना: बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव को लेकर NDA आज से चुनावी शंखनाद कर रहा है। इसको लेकर राजधानी पटना में स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष ने साझा प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल, लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी उपस्थित रहे।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जिला कार्यकर्त्ता सम्मेलन के प्रथम चरण का कार्यक्रम के लिए आज मकर संक्रांति के अवसर पर हमलोग निकल रहे हैं और कल से कार्यक्रम का आगाज हो रहा है। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा भी की। एनडीए के दूसरे चरण का कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत 27 जनवरी से भोजपुर से शुरू होगा। कार्यक्रम 28 जनवरी को बक्सर, 29 जनवरी को कैमूर, 30 जनवरी को रोहतास, 31 जनवरी को औरंगाबाद, एक फरवरी को गया में होगा।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और हम एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह है। हमने अपना पूरा कार्यक्रम तय कर लिया है। इससे कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उर्जा का संचार होगा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमलोग खरमास खत्म होने के साथ ही 15 जनवरी से एनडीए का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू करने जा रहे हैं। आज हमने दूसरे चरण का कार्यक्रम भी सार्वजनिक कर दिया है।

हमलोग जब जिलों में जाते हैं तो कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कल से हमारी यात्रा शुरू हो रही है। हमलोग लगातार आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और डबल इंजन की सरकार में बिहार काफी आगे बढ़ रहा है। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। वे लोग सुबह से शाम तक एक ही घिसा पिटा बयानबाजी करते रहते हैं। इन सबसे हट कर मुख्यमंत्री जी का ध्यान बिहार के विकास के लिए लगा रहता है।

मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा में भी अलग अलग जिलों में जा रहे हैं और जिलों में विकास को लेकर समस्याओं को भी साथ साथ हल कर रहे हैं। वे आज घोषणा करते हैं और दुसरे दिन कैबिनेट में उसे पास करवा कर हजारों करोड़ की योजना बिहार के विकास के लिए कर रहे हैं। यह अद्भुत है कि 24 घंटे के अंदर घोषणा को कैबिनेट से स्वीकृति मिल रही है।

हमलोग चट्टानी एकता के साथ जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रहे हैं। वहीं लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि यह तो पहले ही बताया जा चुका है कि 15 जनवरी से हमलोग संयुक्त रूप से जिलों में जायेंगे। जिलों में अभी से माहौल बनना शुरू हो गया है। कार्यकर्ता अभी से आपसी सामंजस्य बना कर चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सभी नेताओं ने एक सुर में 2025 में 225 का नारा दोहराया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    एक Table पर NDA के सभी प्रदेश अध्यक्ष ने खाया चुरा दही, कहा ‘आज से करेंगे शंखनाद’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

NDA NDA NDA NDA NDA NDA NDA

NDA

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img